![]() |
Prerak Kahani | महान इंसान | Moral Stories in Hindi | Apeksha Mazumdar |
Prerak Kahani | महान इंसान | Moral Stories in Hindi | Apeksha Mazumdar
प्रेरक कहानी, महान इंसान कहानी में बताया गया है कि वह व्यक्ति महान इंसान नहीं है जो सिर्फ लोगों की जरूरतों को पूरा करते है। क्योंकि जीवन में इंसान की जरूरत ही सबकुछ नहीं होती है। जो इंसान दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखकर काम करते है, वे ही वास्तव में महान हैं। वे अपने कार्यो के कारण अमर हो जाते है और उनके मरणे के बाद भी लोग उसे याद करते हैं।
एक दिन राजा अपने मंत्री के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले।
राजा ने अपने मंत्री से पूछा, ‘‘दुनिया में सबसे महान कौन हैं?’’
मंत्री ने कहा, ‘‘महाराज आप, क्योंकि सत्य को जानने की कोशिश करने वाला मेरी नज़र में महान हैं।’’
कुछ देर सोचने के बाद राजा बोले, ‘‘तुम्हारी दृष्टि में मैं महान हूं, लेकिन मैं अपने से भी महान व्यक्ति को देखना चाहता हूं।’’
मंत्री ने कहा, ‘‘वह मैं हूं....।’’
Short Motivational Story In Hindi | Baccho ki Kahani | Nani ki Kahani | dadi ki kahani | moral stories in hindi | motivational story in hindi | motivational stories | motivational story in hindi | prerak prasang
राजा बोले, ‘‘मैं तुम से भी महान इंसान को देखना चाहता हूं।’’
मंत्री ने कहा, ‘‘महाराज ऐसे इंसान तो हमें कहीं भी दिखाई दे सकते हैं।’’
राजा ने आश्चर्य से पूछा, ‘‘कैसे?’’
मंत्री ने सामने इधर-उधर देखते हुए कहा, ‘‘बस, हमें उस दृष्टि से उनकी ओर देखना होगा। आप, सामने उस बुढ़िया को देख रहे है ..... वह क्या कर रही हैं।’’
![]() |
Prerak Kahani | महान इंसान | Moral Stories in Hindi | Apeksha Mazumdar |
Short Motivational Story In Hindi | Baccho ki Kahani | Nani ki Kahani | dadi ki kahani | moral stories in hindi | motivational story in hindi | motivational stories | motivational story in hindi | prerak prasang
राजा ने कहा, ‘‘वह कुदाल से मिटटी खोद रही हैं।’’
मंत्री ने राजा से कहा, ‘‘उसे गौर से देखिए, वह कुंआ खोद रही हैं।’’
कुछ देर देखने के बाद राजा बोले, ‘‘लेकिन वह इस उम्र में कुंआ क्यों खोद रही हैं?’’
मंत्री ने कहा, ‘‘महाराज इंसान की जरूरत ही सबकुछ नहीं होती है। जो इंसान दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखकर काम करते है, वे ही वास्तव में महान हैं। वे अपने कार्यो के कारण अमर हो जाते है और उनके मरणे के बाद भी लोग उसे याद करते हैं।’’
Read This :- motivational stories for employees | new motivational story | धार तेज करते रहें
मंत्री की बात सुनकर राजा खुश हो गए। उन्होंने मन ही मन निश्चय किया कि आज के बाद वे लोगों की भलाई के लिए कार्य करेंगे।
**************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.